अवैध रूप से मिट्टी खनन पर हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही

अवैध रूप से मिट्टी खनन पर हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही

गाजीपुर कासिमाबाद अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन पर अब विभाग पूरी तरीके से कड़ाई करते हुए नजर आ रहा है सूचना मिलने के बाद जेसीबी और प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी सीज करने की प्रक्रिया चल रही है इसी क्रम में कासिमाबाद एसडीएम ने अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तहसील तिराहे से मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया।

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में कई दिनों से ग्रामीणों के द्वारा अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन की शिकायतें की जा रही थी। रविवार को सूचना पाकर तहसील तिराहे पर पहुंचे एसडीएम अश्वनी पांडेय ने मौके से तीन ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लदे पाया गया जिसे सीज करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया। मालूम हो कि शासन के द्वारा मिट्टी खनन को पूर्णतया रोक लगा दी गई है। किसानों की भूमि समतलीकरण में जो उपयोग होने वाली मिट्टी के लिए ही सक्षम अधिकारी द्वारा आदेश मिलने के बाद मजदूरों के जरिए मिट्टी खनन किया जाना है लेकिन उसके बावजूद खनन माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा था। एसडीएम द्वारा इस कार्रवाई से मिट्टी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। 

इस सम्बन्ध में कासिमाबाद एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि किसी भी दशा में तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।