अवैध तमंचा और चोरी की मोटर साइकिल के साथ सोनू नट गिरफ्तार 

अवैध तमंचा और चोरी की मोटर साइकिल के साथ सोनू नट गिरफ्तार 

अवैध तम

गाज़ीपुर थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

 पुलिस अधीक्षक गाजीपुर आदेश के क्रम में अपराध तथा अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गाजीपुर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दुल्लहपुर पुलिस के द्वारा एक शातिर अभियुक्त अपराधी सोनू नट पुत्र महमूद अली निवासी हैदरगंज थाना मरदह जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास एक अदद चोरी की मोटर साइकिल होण्डा साइन फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ तथा एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । मोटर साइकिल के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 77/23 धारा 379 IPC पंजीकृत है । मोटर साइकिल बरामद होने पर उक्त मुकदमे मे धारा 411,419,420 IPC की बढोत्तरी किया गया तथा बरामद अवैध शस्त्र के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 93/23 धारा 3/25 आर्मस एक्ट बनाम सोनू नट पुत्र महमूद अली निवासी हैदरगंज थाना मरदह जनपद गाजीपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।