अवीवा इंडिया अपने नए सिग्नेचर प्लान्स के साथ जीवन बीमा उद्योग में नया बदलाव लाने के लिए तैयार

अवीवा सिग्नेचर इन्वेस्टमेन्ट प्लान- प्लेटिनम- नया युनिट लिंक्ड प्लान, शून्य आवंटन शुल्क के साथ उपभोक्ताओं को सम अश्योर्ड और फंड वैल्यू के दोहरे फायदे देता है, साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर को भी एयूएम के आधार पर कमाई के साधन मिलते हैं

एन्हान्स्ड अवीवा सिग्नेचर 3डी टर्म प्लान- अवीवा का व्यापक टर्म प्लान जो जीवन के तीन महत्वपूर्ण पहलुओं: बीमारी, अपंगता एवं मृत्यु के लिए कवरेज देता है, यह प्लान प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज के साथ उपलब्ध है
 

नई दिल्ली: भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाईफ इंश्योरेन्स ने आज दो इन्श्योरेन्स प्लान्स- अवीवा सिग्नेचर इन्वेस्टमेन्ट प्लान- प्लेटिनम और एन्हान्स्ड अवीवा सिग्नेचर 3डी टर्म प्लान विद प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज- के साथ अपनी प्रमुख सिग्नेचर सीरीज़ का विस्तार किया है। इस पेशकश के साथ अवीवा अपने प्रोडक्ट्स में प्रीवेन्टिव वैलनैस को शामिल करने वाला पहला ब्राण्ड बन गया है।  

इस आधुनिक प्रोडक्ट एवं प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज का लॉन्च असित रथ, सीईओ एवं एमडी, अवीवा इंडिया द्वारा गुरूग्राम स्थित द लीला एम्बिएन्स में किया गया।

इस अवसर पर नोइस के सह-संस्थापक अमित खत्री, फिटरोफाय के सीईओ श्री पुनीत मनचंदा, डीआरस्टोर के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज कटारे भी मौजूद रहे, जिनके सहयोग से प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज तैयार किया गया है। अवीवा के उपभोक्ताओं की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी के दृष्टिकोण ‘लिव लाईफ’ के तहत दोनों प्लान डिज़ाइन किए गए हैं, जो आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ समग्र कल्याण को भी सुनिश्चित करेंगे। आधुनिक फीचर्स जैसे कस्टमाइज़ेबल कवरेज, बचत एवं वैल्यू-एडेड वैलनैस सेवाओं के साथ ये नए प्लान उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट मूल्य एवं समग्र फाइनैंशियल समाधान उपलब्ध कराने की अवीवा की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

इस अवसर विनीत कपाही, हैड ऑफ मार्केटिंग ने कहा, ‘‘अवीवा सिग्नेचर इन्वेस्टमेन्ट प्लान-प्लेटिनम और एन्हान्स्ड अवीवा सिग्नेचर 3डी टर्म प्लान विद प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज का लॉन्च, पारम्परिक दायरे से आगे बढकर उपभोक्ताओं को आधुनिक फाइनैंशियल समाधान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आम यूलिप के विपरीत हमारे नए प्लान शून्य आवंटन शुल्क पर पॉलिसी होल्डर के परिवार को फंड वैल्यू और सम अश्योर्ड दोनों देते हैं। हमें खुशी है कि हम अवीवा सिग्नेचर 3डी टर्म प्लान के साथ प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज भी लेकर आए हैं। ये नए प्लान उपभोक्ताओं के समग्र कल्याण को सुनिश्चित करते हुए न सिर्फ उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेंगे बल्कि उनके लिए स्वास्थ्य प्रबन्धन को भी आसान बनाएंगे। ऐसे में हमारे ये प्लान उन्हें पूरी तरह से जीवन जीने यानि ‘लिव लाईफ’ में सक्षम बनाएंगे।

अवीवा सिग्नेचर इन्वेस्टमेन्ट प्लान- प्लेटिनम  
अवीवा सिग्नेचर इन्वेस्टमेन्ट प्लान- प्लेटिनम (UIN: 122L151V01) एक अनूठा युनिट लिंक्ड नॉन-पार्टीसिपेटिंग व्यक्तिगत जीवन बीमा प्लान है, जो एक साथ सम अश्योर्ड और फंड वैल्यू दोनों के फायदे देता है।  

इस तरह दोहरे फायदे के साथ यह पॉलिसी होल्डर को निवेश पर रिटर्न देता है और साथ ही दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में उनके परिवारजनों के लिए मजबूत आर्थिक सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है। इस तरह फाइनैंशियल रिटर्न के साथ-साथ सुरक्षा की गारंटी इस प्रोडक्ट को आम यूलिप की तुलना में उत्कृष्ट और समग्र विकल्प बनाती है।  

यह प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए असेट अंडर मैनेजमेन्ट (एयूएम) मॉडल पर आधारित है। इस मॉडल के तहत अडवाइज़र अपने उपभेक्ता को व्यक्तिगत सहयोग प्रदान करता है, साथ ही पॉलिसीहोल्डर एवं डिस्ट्रीब्यूटर दोनों को संतोषजनक अनुभव प्राप्त होता है। एयूएम दृष्टिकोण के चलते अडवाइज़र और उपभोक्ताओं के लिए अधिक मजबूत सर्विस-उनमुख रिश्ते बन जाते हैं।  

अवीवा सिग्नेचर इन्वेस्टमेन्ट प्लान- प्लेटिनम के मुख्य फीचर्स
1. पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में सम अश्योर्ड और फंड वैल्यू के दोहरे फायदे
2. आंशिक एवं व्यवस्थित आंशिक निकासी के द्वारा प्रत्यास्थ निकासी
3. पॉलिसीधारक के लिए फंड के 8 विकल्प, वे अपने रिस्क प्रोफाइल और फाइनैंशियल लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अपना विकल्प चुन सकते हैं।  
4. बचत का विकल्प, जिसके द्वारा पॉलिसीधारक जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में ज़रूरत के अनुसार अपने फंड को इक्विटी या डेब्ट बेस्ड में आवंटित कर सकता है।  

प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज- अवीवा सिग्नेचर 3डी टर्म प्लान  
कैंसर कार्डियो या क्रिटिकल इलनैस राइडर के साथ खरीदने पर अवीवा सिग्नेचर 3डी टर्म प्लान प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज के फायदे भी देता है। यह अनूठी पहल जीवन बीमा उद्योग में उल्लेखनीय उपलब्धि है।  

साझेदार ब्राण्ड्स के साथ मिलकर तैयार किया गया प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य प्रबन्धन को भी आसान बनाता है। इस पैकेज में व्यापक वैलनैस किट शामिल है जिसमें आधुनिक हेल्थ मॉनिटरिंग डिवाइसेज़ और सर्विसेज़ आती हैं, इनकी मदद से उपभोक्ता अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकता है। 

प्रीवेन्टिव वैलनैस पैकेज में निम्नलिखित प्रोडक्ट्स/ सर्विसेज़ शामिल हैं  
o नोइस की स्मार्ट वॉच
o डीआरस्टोर का ब्लड प्रेशर मॉनिटर
o डीआरस्टोर का  स्मार्ट स्केल
o फिटरोफाय की ओर से 12 विशेषज्ञ पोषण कन्सलटेशन्स के साथ एआई पावर्ड न्यूट्रिशन डायट प्लानर
o मैप माय जीनोम के द्वारा जेनेटिक टेस्ट

यह आधुनिक दृष्टिकोण आर्थिक सुरक्षा और व्यक्तिगत कल्याण के बीच तालमेल बनाता है। अपने प्लान्स में वैलनैस को शामिल कर ब्राण्ड मात्र आर्थिक सुरक्षा के दायरे से आगे बढ़कर उनके स्वास्थ्य की यात्रा में सक्रिय पार्टनर बन गया है और उनके जीवन में नई भूमिका निभाने के लिए तैयार है।