यमुना प्राधिकरण के सीईओ में निर्यातकों को अवार्ड देकर किया सम्मानित

यमुना प्राधिकरण के सीईओ में निर्यातकों को अवार्ड देकर किया सम्मानित

नोएडा। सेक्टर 15 स्थित क्लब में हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने देश विदेश के निर्यातकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक रखी जिसका मुख्य उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देना, न्यू स्टार्ट अप एक्सपोर्ट को आगे ले जाना एवं महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना, नई जनरेशन के लिए एक्सपोर्ट में अवसर प्रदान करना एवं चुनौतियां एवं ऑपर्च्युनिटी पर एक चर्चा रखी।

हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने बताया कि हमने आज की यह बैठक यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह द्वारा औद्योगिक क्षेत्र एवं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों के सम्मान में यह बैठक आयोजित की गई थी।
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह द्वारा सभी विजेता निर्यातकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस बैठक में निर्यातको उनके व्यापार को बढ़ाने में मदद करने वाली प्रमुख संस्था बाइंग एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल ढींगरा अपनी टीम 20 के साथ उपस्थित हुए।

विशाल ढींगरा ने बताया कि हमारी दोनों संस्थाए मिल कर भारत के निर्यात को बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास करेंगी।

आंचल बोहरा ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का है, हम उसको पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे।

इस मौक़े पर लखनऊ हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रंगनाथ पांडे ने निर्यातकों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने विचार रखे।