अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा नोएडा महानगर द्वारा भव्य संगोष्ठी का आयोजन

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज एन.ई.ए. सभागार, सेक्टर-6, नोएडा में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि अटल जी का योगदान भारतीय राजनीति को मर्यादा, संवाद और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले गया और भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ थे। उनके सिद्धांत आज भी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को दिशा दे रहे हैं।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय राजनीति में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन सदैव देश की एकता, अखंडता और विकास को समर्पित रहा और वे आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना रहा। संगोष्ठी का समापन वंदे मातरम् और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में विमला बाथम, विनोद त्यागी, जुगराज चौहान, योगेन्द्र चौधरी, मनोज गुप्ता, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद,उमेश त्यागी, विपिन मल्लहन, भूपेश चौधरी, गिरिजा सिंह, संजय बाली, महेश अवाना, ओमवीर अवाना, विनोद शर्मा, मनीष शर्मा, पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक, युद्धवीर चौहान, मनोज चौहान, अर्पित मिश्रा, अमरीश त्यागी, राजेंद्र अवाना रामकिशन यादव, दीनबंधु कुशवाहा, गौतम शर्मा, शशिधर, मनीष तिवारी, प्रदीप चौहान, महावर, उमेश पहलवान हर्ष चतुर्वेदी करतार चौहान नेहा शिवानी पल्लवी रही नमिता चौबे इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।