राष्ट्रव्यापी विस्तार, साख बहाली और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ 'ब्राह्मण सामाजिक समरसता सम्मेलन' 

राष्ट्रव्यापी विस्तार, साख बहाली और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ 'ब्राह्मण सामाजिक समरसता सम्मेलन' 

नई दिल्ली: विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद् द्वारा 25 दिसंबर को दिल्ली के अनूप वाटिका में आयोजित 'ब्राह्मण सामाजिक समरसता सम्मेलन' की रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी ने भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी और पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद किया  और  बैठक में संगठन के विस्तार और समाज की वर्तमान चुनौतियों पर गहन मंथन किया गया। ब्राह्मण समाज को राजनीती का केंद्र माना गया और इसकी साख को पुनर्स्थापित करने की कमान पंडित कलराज मिश्रा ने संभाली।

कलराज मिश्र बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद् के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल ने मार्गदर्शन दिया कि ब्राह्मण समाज सदैव सामाजिक चेतना का नेतृत्व करता रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास है। यदि संगठन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम होता है, तो समाज की सर्वमान्यता स्वतः स्थापित होगी और संगठन के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ेगा।

इस अवसर पर डॉ. सतीश शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  (पूर्व MLC) ने स्पष्ट किया कि परिषद् किसी का प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि एक 'अंब्रेला संगठन' के रूप में देशभर के सभी ब्राह्मण संगठनों को संरक्षण, समन्वय और नई दिशा प्रदान करने का कार्य करेगी।  समाज को आत्म-चिंतन का संदेश देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना होगा कि हर क्षेत्र में हमारी घटती साख को पुनः कैसे सुधारा जाए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि शुद्ध एवं प्रामाणिक कर्मकांड के संरक्षण के लिए परिषद् की ओर से योग्य ब्राह्मणों को हर संभव सहयोग और संसाधन प्रदान किए जाने चाहिए, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत अक्षुण्ण रहे।

पंडित मासूम शर्मा प्रसिद्ध गायक ने युवाओं में जोश भरते हुए आह्वान किया कि नई पीढ़ी को माननीय कलराज मिश्र के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से लेकर राजनीति तक, हर क्षेत्र में ब्राह्मण वर्चस्व और नेतृत्व दिखाई देना चाहिए ताकि समाज सशक्त बने।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सी.ए. शरद शर्मा ने बताया कि परिषद् का सदस्यता शुल्क मात्र ₹101/- है और मार्च 2026 तक देश के प्रत्येक जिले में 1000 सक्रिय सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है इस शुभ अवसर पर युवाओ के लिए 'जॉब्स पोर्टल' का शुभारंभ युवाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तैयार किया गया जिसका औपचारिक उद्घाटन पंडित कलराज मिश्रा के कर कमलो से हुआ।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सी.ए. शरद शर्मा इसके उद्घाटन के दौरान बताया कि यह पोर्टल उद्यमियों और बेरोजगार युवाओं के बीच सेतु का कार्य करेगा। विशेष बात यह रही कि पंडित कमलेश दुबे जी की टीम ने समाज सेवा के भाव से यह पोर्टल संस्था को निःशुल्क तैयार करके समर्पित किया है।  

राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अरविंद भारद्वाज ने सभी से सकारात्मक समाज सेवा के माध्यम से अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने आह्वान किया कि हम लोगो को मंच, माला और माइक से दूरी बनाकर समाज के बीच अपने सकारात्मक कार्य से पहचान बनायेI पंडित पुनीत शर्मा  और बहन सत्या शर्मा ने सभी संस्थाओं से इस 'सामाजिक यज्ञ' में तन-मन-धन से आहुति देने का आग्रह किया। कार्यक्रम सह संयोजक पंडित सी.ए.हरीश शर्मा ने अपनी बात रखते हुए युवाओ को अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान कियाI

इस कार्यक्रम में पंडित कलराज मिश्रा का स्वागत पंडित कुलदीप भारद्वाज, पंडित अश्वनी शर्मा, पंडित अशोक शर्मा  ने किया पंडित मासूम शर्मा का स्वागत पंडित हरीश शर्मा, पंडित अरविन्द भारद्वाज एवं पंडित शरद शर्मा ने किया पंडित विकास शर्मा जींद वाले ने युवाओ को ज्यादा से ज्यादा संस्था से जुड़ने का आवाहन किया I  
विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की तरफ से मीडिया प्रभारी श्री मुकुल वाजपेयी जी नॉएडा से रहे ।