एमएसएमई वर्ग के उद्योगों की वित्तीय सहायता के लिए बैंक आए सामने
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने किया एमएसएमई आउटरीच एवम् चालू - बचत खाते की जानकारी के लिए सेमिनार
नोएडा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक एमएसएमई और कासा पर आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया जोकि MSME,Govt of India,CA Institute और एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के साथ मिलकर किया गया जिसमें सैंकड़ों उद्यमियों ने इसमें भाग लिया, वित्तीय संस्था यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय मुख्य महाप्रबंधक बीजू वासुदेवन ने गाजियाबाद और नोएडा गौतमबुद्धनगर की सभी ब्रांचों की एमएसएमई वर्ग के लिए लाभकारी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि केंद्र सरकार और आरबीआई के निर्देशानुसार हर प्रकार की वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एनसीआर मंडल प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक श्री संजय नारायण ने बताया कि बैंक एमएसएमई वर्ग की वित्तीय सहायता के लिए उनको सभी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए पहले भी ऐसे आयोजन करता रहा है और आगे भी करेगा ! सीजीएम ने बताया कि MSME Govt विभाग,चार्टर्ड अकाउंटेंट और एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के उद्यमी सदस्यों ने कार्यक्रम से सभी जानकारियां सांझा की है।

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने बैंक के अधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया और नोएडा में बैंक द्वारा किया गए ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया ! श्री नाहटा ने नोएडा ,ग्रेटर नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर के औद्योगिक क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताते हुए बैंक की ओर ब्रांचें खोलने और एमएसएमई वर्ग के उद्योगों को वित्तीय सहायता करने की मांग भी रखी।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट गौतबुधनगर ब्रांच के अध्यक्ष सीए पवन चौहान ने उद्योगों और बैंक के बीच की औपचारिकता में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका को निभाने की बात कही और बैंक के अधिकारियों से निवेदन भी किया कि उद्योग को चलाने के लिए जरूरी वित्तीय सहयोग करने से उध्यगों का विकास होगा,रोजगार और राजस्व बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
मएसएमई गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ आर के भारती ने एमएसएमई की सरकारी योजनाओं को भी विस्तार से बताते हुए बैंक द्वारा ऐसे आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख रवि रंजन, डीजीएम सुरजीत सिंह आदि दर्जनों अधिकारी एवम् सभी ब्रांचों के मैनेजर, नोएडा ग्रेटर नोएडा से संस्था के पदाधिकारी उद्यमी शिव कुमार राणा, रमेश राठौर, दिलशाद, सुभाष शर्मा,, शहजाद, मेहंदी हसन नकवी, अनिता मिश्रा, नसीम खान, अफसर अली, समीम सैफी, समीर सेठ, कुम्मू जोशी भटनागत, अख्तर, हाजी हकीमुदीन, वीरेंद्र सिंह, ममता पाठक, रश्मि, अभिषेक कृष्ण, एन पी सिंह, महिपाल सिंह, सी एस प्रीति वर्मा, भूपेंद्र सेलाकुटी, सुरजीत सिंह, गुरींद्र जीत सिंह भिंडर, सुबोध कुमार, राम तीरथ, दिलीप मिश्रा, अरुण मित्तल आदि सैंकड़ों उद्यमी और चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट से कोषाध्यक्ष सीए अंकित गुप्ता,उपाध्यक्ष सी ए विमल कुमार, सी ए सौरभ गर्ग, सी ए आशीष गुप्ता आदि दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया !


