उ.प्र. युवा व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश स्तर पर मनाया गया दीपावली मिलन समारोह
नोएडा।PNI News। सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश स्तर पर दीपावली मिलन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सांसद, विधायक एवं शहर की तमाम बड़ी हस्तियां शामिलहुई। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के रूप में ग्रीन पटाखों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई l
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि दीपों के महा पर्व दीपावली के अवसर पर दीपावली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया है l दीपावली मिलन महोत्सव में कल्पना कला केंद्र के द्वारा गणेश वंदना का कार्यक्रम का आयोजन किया गया व उनकी छोटी बालिका अनन्या जैन ने दिवाली आई रे नृत्य के द्वारा सारी सभा में जोश भर दिया l

सांसद महेश शर्मा ने कहा कि दीपावली भगवान राम का पर्व है घर-घर दीप जले ,हर घर में खुशियां आए l

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा आयोजित दीपावली मिलन महोत्सव अद्वितीय है, उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ की हड्डी हैं जो समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करते हैं l
महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम कहा कि इस तरीके के कार्यक्रमों से पारिवारिक माहौल मिलता है, जो हमेशा खुशी का माहौल कायम करता है l व्यापार मंडल के कार्यों की श्रीमती विमला बाथम ने भूरी भूरी प्रशंसा की l श्रीमती विमला बाथम ने पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान आए हुए सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया और उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

दीपावली मिलन महोत्सव की मार्गदर्शिका कैलाश हॉस्पिटल की निदेशक श्रीमती पल्लवी शर्मा व डॉक्टर श्रीकांत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यापार मंडल द्वारा इस तरह का आयोजन बहुत ही काबिले तारीफ है।

श्रीमती पल्लवी शर्मा ने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं समाज को एक करने का कार्य करती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन व प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने की मार्गदर्शिका के रूप में पल्लवी शर्मा डायरेक्टर कैलाश हॉस्पिटल 71 नोएडा रही l आए हुए सभी अतिथियों का व्यापार मंडल द्वारा पुष्प मालाओं द्वारा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी नोएडा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, एम पी सिंह, सुधीर सिंगल, मनोज अग्रवाल, सद्भावना सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल सिंह, गोपाल जी बिस्कुट के निदेशक डी. के. मित्तल, फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, डीडीडब्ल्यूआरए के अध्यक्ष एन पी सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही l
इस अवसर पर संजय गोयल जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कानपुर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल सभरवाल, ग्रेटर नोएडा से वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश गर्ग, पवन जैन अध्यक्ष दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 27, डॉक्टर एसपी जैन ,चौहान बिल्डर से धर्मेंद्र चौहान ,सेक्टर 50 से वरिष्ठ व्यापारी नेता मूलचंद गुप्ता विकास बंसल, मनोज गोयल ,विपिन अग्रवाल, बाबूराम गुप्ता ,सुधीर सिंगल मनोहर ज्वेलर्स, राजेंद्र जैन संदीप अग्रवाल अशोक गोयल अविनाश सिंह युवा क्रांति सेना कैला देवी ट्रस्ट श्री राजकुमार गोयल वरिष्ठ व्यापारी नेता राज कुमार गोयल सेक्टर 50 से समाजसेवी सुभाष चंद्र जी श्री श्याम सेवा परिवार लघु उद्योग भारती जन सेवा शक्ति समिति सनातन धर्म रामलीला समिति व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व्यापारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल जैन नरेंद्र चोपड़ा प्रदेश संरक्षक सुधीर गुप्ता जिला अध्यक्ष लघु अग्रवाल प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल संदीप गर्ग रघुनाथ सिंह परम चौहान राजू गर्ग अंकित गुप्ता अमित गोयल कुलदीप गुप्ता कपिल भाटी रवि चौहान विनय जैन सुरेश गर्ग ऋषभ जैन सुरेंद्र सिंह दीपक गर्ग व नवीन अग्रवाल ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई l उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी को माननीय मार्गदर्शिका श्री पल्लवी शर्मा जी व डॉ श्रीकांत शर्मा जी द्वारा सम्मानित किया गया l


