निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष के बड़े भाई का निधन
गाज़ीपुर भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के सबसे बड़े भाई बरहट, गाजीपुर के मूल निवासी राणा प्रताप सिंह उम्र 72 वर्ष का आज सुबह चिकित्सा के दौरान वाराणसी के निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि हम चार भाइयों मे राणा प्रताप सिंह सबसे बडे़ और भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त थे। जिनकी पत्नी एवं दो पुत्रों के अलावा एक पुत्री भी है। तथा वर्तमान समय में परिवार सहित वाराणसी जनपद के शीतल नगर कालोनी,नटीनिया दाई मंदिर के पास मकान बनवाकर रहते थे। जिनकी अंत्येष्टि आज शनिवार सायं काल 4-30 बजे, मर्णकर्णिका घाट वाराणसी पर होगी।
इस निधन पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय,सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिन्द, संकठा प्रसाद मिश्र,कार्तिक गुप्ता ने गहरा दुख प्रकट किया है।


