भगवान श्रीराम हमारे पूज्यनीय- समाजसेवी सत्येंद्र सिंह
गाजीपुर बिरनो। नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस रामलीला का मंचन सोमवार को शुरू हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम मुकुट पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया गया l रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे

युवा समाजसेवी सत्येंद्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया और कहां की जिस तरह से एक पुरानी परंपरा को आप सभी के द्वारा संजो कर रखा जा रहा है उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद आप की रामलीला कमेटी को कभी भी किसी तरीके की कोई भी समस्या आएगी उसके लिए मैं हमेशा अगली पंक्ति में रहूंगा बस आप लोग जिस तरह से पूर्व के दिनों से रामलीला का मंचन करते आ रहे हैं उससे और आगे ले चलने का काम करें हर संभव सहयोग मेरे द्वारा किया जाएगा। हमें सिर्फ राम लीला का मंचन देखने का अवसर नहीं चाहिए बल्कि जिस तरीके से प्रभु श्री राम ने राक्षसों का वध किया और ऋषि-मुनियों के आशीर्वाद से हमेशा सत्य के रास्ते पर चलते हुए रावण के अभिमान को चकनाचूर भी किया सिर्फ वही धारणा अपने मन में बना कर चलना है विकास करें समाज की सेवा करें लेकिन किसी के साथ छल कपट की भावना से कार्य नहीं करें ।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस रामलीला समिति के अध्यक्ष विभव सिंह शक्ति ने बताया कि रामलीला की शुरुआत नारद मोह प्रसंग से शुरू हुआ। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विनोद चौहान ,राजीव सिंह सोनू , राजेश्वर सिंह ,तेजू यादव, मदन सिंह, दिनेश गुप्ता, शिव मुनि राजभर,
सुरेंद्र राजभर, राजीव सिंह एडवोकेट, अजीत सिंह समाजसेवी, राम नवल यादव, सुरेश यादव और यशवंत सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता रहे ।


