भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) ने मनाया गणतंत्र दिवस, निकाली तिरंगा यात्रा
नोएडा। सेक्टर 51 स्थित होशियारपुर मैन मार्केट में भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगा यात्रा निकाली और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

भारतीय किसान यूनियन इंडिया के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर भाकियू इंडिया के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ व्यापारी गण उपस्थित रहे।


