नाबालिग छात्रा के साथ फरार गुरुजी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
गाजीपुर मरदह थाना के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी( दूसरे समुदाय) को दो माह पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी हैदर अली पुत्र इदरीश अली निवासी गोविन्दपुर कीरत को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया है । मरदह थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। मऊ रोडवेज बस स्टॉप एवं रेलवे स्टेशन के बीच उपनिरीक्षक विवेक पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद आरोपी हैदरअली को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी की है ।पास्को एक्ट,अपहरण ,बलात्कार आदि धाराओं के तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया है । बरामद किशोरों को महिला पुलिस के अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज गया। आरोपी हैदर अली के झांसे में किशोरों लाखो रुपये के आभूषण लेकर उसके साथ फरार हो गयी थी। वह किशोरी के परिजनों को झांसा देकर यहाँ वहाँ किशोरी के होने एवं दूसरे लड़को के साथ गायब होने की झूठी कहानी बनाकर लगातार बरगलाने का कार्य करता रहा। यह एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने के साथ ही किशोरी को कोचिंग पढ़ाता था। इसकी शर्मनाक हटकत की निंदा की जा रही है।


