चोरी की 15 मोटर साइकिल के साथ दो बाल अपचारी सहित पांच गिरफ्तार
गाजीपुर थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट/ सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार साथ में 2 नाबालिक भी चढ़े पुलिस के हत्थे जिनको पुलिस अभिरक्षा में तथा चोरी की 15 मोटर साइकिल व 2 देशी तमंचा .315 बोर व 03 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध नियत्रंण हेतु एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 04.01.2024 को थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट/ सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा रजांगज श्मशान घाट के पास से मुखबिर की सूचना पर 03 नफर अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया तथा 02 नफऱ बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर छुपाकर रखी हुयी चोरी की अन्य 10 मोटर साइकिल ग्राम बीकापुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के भिन्न भिन्न स्थान से बरामद कराया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण की पहचान
1. विशाल यादव पुत्र हरिकेश यादव ग्राम शंकरपुर थाना दुल्हपुर जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष
2. राजेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव ग्राम शंकरपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष
3. आलोक कुमार राजभर पुत्र सुरेश राजभर निवासी ओड़राई थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।पूछताछ में बालअपचारीगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों लोग विशाल यादव व राजेश यादव के कहने पर आलोक के साथ मिलकर भिन्न भिन्न स्थानो से वाहन की चोरी करते हैं और चोरी करने के बाद वाहन को छुपाकर रखा जाता है और जब विशाल यादव, राजेश यादव को वाहन के खरीददार मिल जाते है तो हम लोग मिलकर वाहन को राजेश यादव, विशाल यादव के माध्यम से बेच देते है और बदले मे हम सभी को पैसा मिल जाता है । हम लोग वाहन बेचने के लिए बिहार जाते समय श्मशान घाट रजागंज रेलवे ब्रिज के नीचे मौजूद थे कि पकड़ लिए गये । अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ मे यह भी बताया गया कि हम लोगों के पास से मिला हुआ 04 मोटर साइकिल व एक स्कूटी चोरी की है तथा उनके द्वारा पूछताछ करने पर छुपाकर ग्राम बीकापुर मे रखी हुई अन्य 10 मोटर साइकिल भी बरामद कराया गया । चोरी की 15 मोटर साइकिल के साथ दो


