तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को बिरनो पुलिस ने किया गिरफ्तार

तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को बिरनो पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाज़ीपुर। विरनो थाना क्षेत्र के सेन्होबांध से पुलिस ने एक युवक को अवैध तंमचे और एक जिंदा कारतूस के साथ शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार गुलशन चौहान पुत्र सिरी चौहान है जो थानाक्षेत्र के सरदरपुर का ही रहने वाला है। पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।