भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बने अनिल अग्रवाल, सचिव अभय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय सरीन
नोएडा। भारत विकास परिषद नोएडा शाखा का अधिष्ठापन समारोह सेक्टर 51 स्थित सिटी प्राइड बैंक्वेट नोएडा में संपन्न हुया। निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने वर्ष 2023 व 24 में किए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया । प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा द्वारा 2024-25 की नई टीम के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को शपथ दिलायी गई।

नव नियुक्त अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि नोएडा आने वाले समय में एक कथा आयोजन करने का विचार है।

मुख्य अतिथि डॉ महेश शर्मा भी उपस्थित थे जिन्होंने परिषद के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही पीआईएल मैंन के रूप में जाने वाले सुप्रीम के जाने माने अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने कई विषयों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम नोएडा के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें विपिन मलहन , पंकज जिंदल , प्रताप मेहता , केशव गंगल, मनोज गोयल , कुलदीप गुप्ता, गोपाल कृष्णा अग्रवाल, अमरजीत सिंह, मधुसूदन दादू, अतुलकांत वर्मा, नैवेद्य शर्मा, पंकज गोयल, प्रदीप अग्रवाल, देवेंद्र दंगल, अनुज गुप्ता , राम रतन शर्मा, गिरीश गोविल, ओ.पी. गोयल, भूपेन्द्र मित्तल , अभय अग्रवाल , पवन शर्मा, अजय सरीन , नैना गोयल , समीक्षा गंगल, संजय गोयल, विकास बंसल, विपिन अग्रवाल, धर्मपाल गोयल, संजय बाली सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


