शनि मंदिर परिसर में हुई कम्बल वितरण सेवा एवं विशाल भंडारा
नोएडा। सेक्टर 14 स्थित शनि मंदिर मे आजीवन ट्रस्टी गिरीश बत्रा द्वारा मन्दिर परिसर में प्रातः 11 बजे से विशाल भंडारा एवं कम्बल वितरण सेवा कार्यक्रम किया जा रहा है।
शनि सेवा समिति के अध्यक्ष ठा. मानसिंह चौहान ने बताया कि इस पुनीत सेवा अभियान के अंतर्गत 400 कम्बलो का वितरण जरूरतमंदों को किया जाएगा , इसमें शनि सेवा भावना का सशक्त प्रतिबिंब देखने को मिलेगा। इस अवसर पर आदरणीय श्री गिरीश बत्रा जी के समस्त परिवार के सदस्य, एवं मित्रों के साथ शनि सेवा समिति पंजी नौएडा के काफी मात्रा में सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
श्री सिद्ध पीठ शनि मन्दिर पंजी नौएडा में बत्रा परिवार का योगदान हमेशा अत्यंत सराहनीय रहता है। सेवा, सहयोग और मानवता के प्रति समर्पण हेतु आप सभी का हृदय से धन्यवाद।


