2 दिसम्बर को होगी 9वीं अंतर विद्यालय ड्रॉइंग पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
नोएडा।PNI News। सॉसाययटी फ़ोर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल ऐडवानसमेंट की मीटिंग हुई जिसमें संस्था द्वारा 02 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक 9वीं अंतर विद्यालय ड्रॉइंग पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा , इसमें शहर के अधिकांश विद्यालय अपने क्षात्र भाग लेने के लिए भेजेंगे। गत वर्षों के अनुभव अनुसार लगभग 400 क्षात्रों के भाग लेने की आशा है। एक्स्पर्ट जजेज़ परिणाम घोषित करेंगे। प्रतियोगिता में घोषित विजेताओं को ट्रोफ़ी प्रदान की जाएँगी, आप सभी मीडिया बंधुओं से प्रार्थना है की उक्त कार्यक्रम में आप आने का कस्ट करें। तथा प्रतिभाशाली बच्चों को समाज में स्थान दिलाने में सहयोग करें।
सभा में सुभाष चंद अग्रवाल अध्यक्ष, अनिल सेनी उपाध्यक्ष, विमलेश निवर्तमान अध्यक्ष, एम एम बेग संयोजक, दिनेश भारद्वाज सचिव, अलका भट्ट कोषाध्यक्ष, संतोष सह सचिव, नरेंद्र कुच्छल आदि उपस्थित थे ।


