ब्लॉक सभागार मे आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

ब्लॉक सभागार मे आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर बिरनो पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट), लखनऊ उ0प्र0 व उपनिदेशक(पंचायत), वाराणसी मंडल, वाराणसी के माध्यम से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत वाराणसी मण्डल के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण किया जाना है जिसके क्रम मंें जनपद गाजीपुर के विकास खण्ड विरनो के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 16.01.2023 से 17.01.2023 तक ब्लॉक सभागार पर आयोजित किया गया हैं,जिसके क्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्री राजन सिंह, तथा सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा किया गया।

ब्लॉक प्रमुख के द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रशिक्षण, जानकरी को बढाता हैं, समय समय पर होने वाले परिर्वतन से परिचीत कराता हैं,उसी को ध्यान में रखते हुये दो दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया है जो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दायित्वों के निर्वहन में सहायक होगा। प्रशिक्षण में क्षेत्र पंचायत का गठन,क्षेत्र पंचायत समितियों,क्षेत्र पंचायत विकास योजना(बी0पी0डी0पी0) तथा केन्द्रिय व राज्य वित्त की जानकारी प्रथम दिन दी गयी अगले दिन स्थानीय सतत विकास लक्ष्य बताया जाएगा जिससे बच्चों, महिलायें, तथा वंचित लोगों के लिये विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, अगले वित्तीय वर्ष के कार्ययोजना निर्माण में इन से जुडें मुददों को प्राथमिकता पर रखें। पंचायत सदस्य को जानकारी का अभाव है,उसी को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है ।इस प्रशिक्षण के माध्यम से आपको समितियों का गठन, बैठक की जानकारी सरकार की योजनाएं,पंचायत पुरस्कार की जानकारी दी जा रही है जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा ।वरिष्ठफैकल्टी/सहप्रबंधक, डी0पी0आर0सी0, चन्दौली-सुनील सिंह व निदेशालय से प्रशिक्षित प्रशिक्षक , कन्हैया राम,वीरेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा क्षेत्र पंचायत का गठन,क्षेत्र पंचायत समितिे क्षेत्र पंचायत विकास योजना(बी0पी0डी0पी0) तथा केन्द्रिय व राज्य वित्त, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामिण) के तहत ओ0डी0एफ0 तथा अगले दिन स्थानीय सतत् विकास लक्ष्यों के 9 थीम के (गरीबी मुक्त गाॅव ,स्वक गाॅव ,बाल मैत्री गाॅव ,पर्याप्त जल युक्त गाॅव ं,स्वच्छ और हरित गाॅव ं,आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गाॅव ं,सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित गाॅव ं,सुशासन वाला गाॅव एवं महिला हितैषी गाॅव )विषयों पर विस्तृत परिचर्चा किया जायेगा। प्रशिक्षण के सत्र में ई0 ग्राम स्वराज, ई0 गवर्नेन्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उपनिदेशक(पंचायत),वाराणसीमंडल, वाराणसीव कार्यदायी संस्था साईं बाबा लर्निंग सिस्टम्स प्रा0 लि0, लखनऊ, उ0प्र0 के सहयोग के द्वारा कराया जा रहा है। वह प्रशिक्षण को सफल बनाने में समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपना सम्पूर्ण सहयोग प्रदान की।