अंगद और रावण संवाद देख मंत्रमुग्ध हुए ग्रामीण

अंगद और रावण संवाद देख मंत्रमुग्ध हुए ग्रामीण

गाजीपुर। बिरनो  दुर्गा पुजा व रामलीला समिति भङसर के रामलीला में अंगद रावण संवाद लीला का मंचन हुआ। दोहे और चौपाइयों के साथ विधिवत लीला का मंचन कराया गया। जिसे देखने के लिए गांव से लेकर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला मैदान पहुंचे।

श्रीराम लीला महोत्सव आयोजन समिति के ओर से सोमवार शाम को लीला मंचन कराया गया। लीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि विभीषण अपने भाई रावण को समझाते हैं कि वह श्रीराम से संधि कर उनकी शरण में जाएं और सीता जी को लौटा दें। इस पर रावण क्रोधित होकर उन्हें ठोकर मारकर दरबार से बाहर कर देता है। इसके बाद विभीषण श्रीराम के पास जाकर शरण ले लेते हैं।

इसके अलावा रामसेतु लीला का भी मंचन हुआ। श्रीराम, रामेश्वर भगवान शिव की स्थापना कर पूजा करते हैं। इसके बाद सेतु निर्माण कार्य शुरू हो जाता है। सेतु बनने के बाद अंगद को लंका में शांति दूत बनाकर भेजा जाता है। वहां अंगद और रावण के बीच संवाद होता है। सोमवार को लीला को यहीं विराम दे दिया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सत्येंद्र सिंह रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र गुप्ता ने कहा कि रामलीला का मंचन हमारे और आपके लिए अपने जीवन काल में सामाजिक कुरीतियों से दूरी बनाने का ज्ञान देता है समाज ,सम्मान और स्वाभिमान के साथ अपने जीवन को जीने का सिख देता है।

वही विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सत्येंद्र सिंह भगवान श्री रामचंद्र के जीवन पर आधारित किया लीला बहुत ही रोचक है हम सभी रामलीला को प्रत्येक वर्ष देखते हैं और इस रामलीला के पात्र हमारे और आपके परिवार के सदस्य ही होते हैं जिस तरह से समाज आज के दौर में कुंठित मानसिकता ज्वलंत मानसिकता के द्वारा अपने सगे संबंधियों से भी बैर पैदा कर रहा है इससे यह स्पष्ट होता है कि आगे चलकर स्थिति और बहुत ही भयावह होने वाली है। हम सबको भगवान राम और भाई भरत की तरह प्रेम साथ ही जिस प्रकार लक्ष्मण जी अपने भ्राता राम के लिए हर कठिन पथ पर चलने के लिए उनके साथ निकल पड़े जय हो हम सबके लिए ज्ञान प्राप्ति करने का एक विषय है सबसे मिल जुल कर रहे वाद-विवाद से बचें और समय चाहे जितना भी कठिन हो अपने विचार को हमेशा सामाजिक बनाए रखने का प्रयोग करना चाहिए।

इस रामलीला कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशिधर यादव प्रधान प्रमोद यादव आमीन तेज बहादुर सिंह टुनटुन सिंह पप्पू गुप्ता रामलाल सिंह श्यामसुंदर भारद्वाज प्रमोद सिंह झबलू सिंह अच्छे सिंह पप्पू पटेल पिंटू वर्मा बाढू पटेल सुरेंद्र खरवार विपिन चौरसिया सहित पात्र और सहयोगी मौजूद रहे इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने रामलीला में आए हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।