रोजगार सेवक ने मनरेगा, आवास, पौधरोपण, और शौचालय में किया बंपर घोटाला
गाज़ीपुर मुहम्मदाबाद स्थानीय विकास खण्ड के भदेसर गांव के रोजगार सेवक द्वारा अपने ही परिवार के लोगो के नाम मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व शौचालय आदि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कराकर उक्त रोजगार सेवक को हटाने का निर्देश दिया है।
भदेसर गांव निवासी सभाष राम पुत्र जुनरबी राम ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा कि भदेसर ग्राम पंचायत मे तैनात रोजगार सेवक श्याम बिहारी राजभर ने अपने परिवार सदस्यों अपने पिता, माता, भाभी व भांजा के नाम से जाब कार्ड बनाकर व फर्जी हाजिरी बनाकर मनरेगा व पौधरोपण के नाम पर 83736 रूपये भुगतान किया है इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास व शौचालय आदि मे भी शासनादेश नियमावली का दूरूपयोग करते हुए अनियमित रूप से शासन की धनराशि को अवैध ढ़ंग से शासकीय धनराशि अहरित किया है।जो गम्भीर प्रकृति की अनियमितता एवं शासकीय धनराशि के दुरूपयोग का मामला है इसकी जांच कराकर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।उक्त शिकायती पत्र को गम्भीर प्रकृति का मामला मानते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायती पत्र की दो दिनो मे जांच कराकर यदि आरोप सत्य पाया जाता है तो रोजगार सेवक को हटायें।जिलाधिकारी के निर्दश पर मुखय विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने उपायुक्त श्रम रोजगार गाजीपुर को पत्र देकर भदेसर मे रोजगार सेवक के द्वारा बरती गयी अनियमितता की जांच कर दो दिन के अन्दर स्वयं स्थलीय व अभिलेखीय जांच कर रोजगार सेवक के दोषी पाये जाने पर उसे तत्काल हटवाने व विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए अपनी सुस्पष्ट जांच आख्या एक सप्ताह मे उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।रोजगार सेवक के विरुद्ध जांच के आदेश से गांव मे हड़कंप मचा है।


