राखी बाँधकर उनकी पूरे वर्ष सुरक्षा करने के संकल्प के साथ मनाया वृक्षा बंधन
नोएडा। रजत विहार सी ब्लाक, सेक्टर 62 में रक्षा बंधन के त्योहार के साथ वृक्षों को रोली-अक्षत चढ़ाते हुए राखी बाँधकर उनकी पूरे वर्ष सुरक्षा करने के संकल्प के साथ वृक्षा बंधन मनाया गया.
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि भाई बहन के पवित्र रिश्ते की तरह आज हमने हमारे वृक्षों से रिश्ता जोड़ लिया है, ये हमें जीवन देते हैं- हम इनके जीवन की रक्षा करेंगे. वृक्षों का रक्षा बन्धन करके हमारी सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों और अन्य कामगारों को मिठाई बांटी गई. साथ में दिनेश सिंह, ज्ञान प्रकाश शर्मा, महेंद्र ध्यानी और रमेश चन्द्र ने भी वृक्षों को राखी बांधी.
पेड़ों की रक्षा होगी तभी हमारे जीवन की रक्षा होगी।
वृक्षों को काटने की न करो कभी भूल, पेड़ है प्रकृति के अनुकूल।


