चैलेंजर्स ग्रुप ने 200 बच्चों को वितरित की हाइजीन किट

चैलेंजर्स ग्रुप ने 200 बच्चों को वितरित की हाइजीन किट

नोएडा: चैलेंजर्स ग्रुप ने यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से सेक्टर-22,107 और खोड़ा स्थित चैलेंजर्स की पाठशाला में छात्र-छात्राओं के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

इस शिविर में मलिन बस्तियों के बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की बीएमआई, नेत्र रोग, शारीरिक स्वास्थ्य और दंतरोग की जांच की। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु उचित सलाह और उपाय भी बताए।

चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि, संस्था द्वारा समय-समय पर झुग्गी-बस्तियों में ऐसे चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों में कुपोषण जैसी समस्याओं को कम किया जा सके और उनके समग्र स्वास्थ्य में सुधार हो।

इस स्वास्थ्य शिविर में टेलस इंटरनेशनल के माध्यम से लगभग 200 बच्चों को हाइजीन किट का लाभ मिला। मौके पर मनोज, रोशनी, गीतिका, नेहा, पारुल सक्सेना, राजेश्वरी आदि उपस्थित रहे।