पूर्वांचल एक्सप्रेसवे - कार मोटर साइकिल में टक्कर चार घायल
गाज़ीपुर - मरदह थाना क्षेत्र के डोडसर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस सर्विस लेन पर कार और बाइक की टक्कर जिसमें चार घायल।ग्रामीणों ने एंबुलेंस से मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मरदह थाना क्षेत्र के फेफरा निवासी राधेश्याम चौहान उम्र 50 ,आशा चौहान उम्र 35 ,एक माह का बच्चा और कार सवार बलिया जिले के बभनौली निवासी श्रीनिवास उपाध्याय उम्र 65 और गिरिजा उपाध्याय उम्र 60 है। मरदह थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पाण्डे ने बताया कि मामला संज्ञान में घायलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।


