सड़क हादसे में दो की मौत, चार की हालत गंभीर
नंदगज । थाना क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क हादसे में दो लोगो की मौत व चार लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में करके घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया ।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर के समीप रविवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रवलिया रौजा निवासी इरशाद अहमद उर्फ राहुल 27 अपनी बाइक से गाजीपुर से नंदगज रिश्तेदारी में आ रहे थे कि फतेउल्लाहपुर के समीप रविवार को देर रात आचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से बाइक से टक्कर हो गयी जिससे वह गिर गया । और गम्भीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी । मृतक के पिता बुद्दु राईनी ने थाने में अचानक मौत की तहरीर दी है । वही दूसरी सड़क हादसा रविवार की देर रात सहेड़ी के समीप ढाबे के पास पहले से खड़ी इंडेन गैस टैंकर खड़ा था कि वाराणसी से दर्शन करके मुज्जफरपुर बिहार जा रहे स्कार्पियो ने पीछे से जाकर टक्कर मार दी जिसमे सभी लोग घायल हो गए । आसपास के लोगो ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी रमेश पटेल को दी । मौके पर पहुच कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया । जिला अस्पताल जाते समय विनय कुमार 31 निवासी केदली थाना नोबहटा सहरसा बिहार की मौत हो गयी वही घायलों में राना राजीव सिंह निवासी लदौर थाना गायघाट , अनिल कर्ण निवासी दोलार्ड दरभंगा अमित कुमार निवासी धोकोली डुमराह और राजेश निवासी भवानीपुर सिंहबार दरभंगा सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ।


