वर्तमान चेयरमैन समेत चार पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित
गाजीपुर 191 गैंग के सरगना माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगी और बहादुरगंज नगर पंचायत के वर्तमान चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी समेत चार अन्य जिसमें कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के ही नजीर अहमद ,परवेज अहमद, और जियाउल इस्लाम पर पच्चीस पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया गया है इस प्रकरण की जानकारी देते हुए गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि फर्जी नियुक्ति के मामले में चेयरमैन पत्नी निकहत परवीन को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था इसके बाद से ही वर्तमान चेयरमैन रेयाज अंसारी समेत तीन अन्य लोग फरार चल रहे हैं जिन पर बीते दिनों न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया गया था।


