सरकार की योजनाएं चलकर पहुंच रही जनता के दरबार - चेयरमैन सपना सिंह
मरदह ।क्षेत्र पंचायत मरदह के रामलीला समिति रानीपुर के प्रांगण में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मौजूद सभी लोगों ने आभार जताया

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा दवा का वितरण तथा कृषि विभाग की टीम ने स्टाल लगाकर लोगों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना, सतत कृषि जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, तथा किसान क्रेडिट कार्ड एवं पीएम प्रणाम योजना के तहत लोगों को विस्तार से बताया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए आप लोगों ने अनेक सरकारें देखी होगी लेकिन पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की यह सरकार चलकर आपके ग्राम और दरवाजे पर आई है ऐसा पहली बार हुआ है। यह बदलाव हुआ कैसे यह जानने की जरूरत है। किसी ने वर्ग विशेष ,परिवार विशेष तथा दल विशेष की

चिंता कर कुछ लोगों को ही लाभ पहुंचाया । लेकिन वर्तमान सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन में योजना का लाभ पहुंचाने का काम किया है। यह सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में जो बदलाव आया यह राजनीतिक नहीं है बल्कि यह योगदान कार्य संस्कृति में बदलाव के चलते आया है। उन्होंने कहा कि जब मुखिया जागेगा तो देश चलेगा । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने ताली बजाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अभिनव सिन्हा ने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक परिवार वर्तमान में चल रही भारत सरकार की योजना से लाभान्वित हुआ है। चाहे वह प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना , किसान सम्मन निधि , उज्जवला योजना हो या विधवा पेंशन विकलांग पेंशन सहित अनेक योजना हो। कोई ऐसा घर व परिवार नहीं है जिसे कोई न कोई योजना का लाभ न मिला हो। उन्होंने 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चार जातियों के विकास की बात चल रही है जिसमें महिलाएं, किसान ,गरीब, तथा युवा है। योजना विकसित भारत संकल्प योजना के संचालन से सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ मिलना चाहिए।
प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को ब्लॉक पर पहुंचकर योजनाओं से जुड़ने की अपील की एलईडी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प योजना का वीडियो भी दिखाया गया। इस अवसर पर प्रधान माया सिंह ने आए हुए सभी सम्मानित जनों और मौजूद ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भवन के सुन्दरीकरण का लोकार्पण मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह,खण्ड विकास अधिकारी अरुण वर्मा, प्रवीण सिंह, मनोज सिंह, चतुर्भुज सिंह, बृजेश सिंह , पप्पू सिंह, अवधेश राय , धर्मेंद्र सिंह, । कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व प्रधान रामनाथ कुशवाहा तथा संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान ने किया ।


