चोरी की योजना बना रहे तीन चोर अवैध तमंचा और औजार के साथ गिरफ्तार
गाजीपुर थाना मरदह पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया मौके से 01 अदद तमंचा, कारतूस व चोरी करने के उपकरण जैसे पिलास, हेक्सा ब्लेड, पेचकस, चाभी के गुच्छा आदि बरामद ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निकट पर्यवेक्षण में आज गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के द्वारा गजपतपुर के पास से चोरी की योजना बना रहे तीन व्यक्तियो को मुखबीर की सूचना पर उनके पास से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, चोरी करने के उपकरण जैसे-एक अदद पिलास हेक्सा ब्लेड, पेचकस, चाभी के गुच्छा आदि के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को फर्द के आधार पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0- 117/23 धारा 401 भादवि व 3/25 आर्म्स* पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त . मंजीत कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी ग्राम मेख थाना कासिमाबाद,
. दीपक राजभर पुत्र पप्पू राजभर निवासी ग्राम धरवारकला थाना कासिमाबाद गाजीपुर. राकेश कुमार पुत्र सतेन्द्र राम निवासी मेख थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में पहचान हुई है।


