दिल्ली के न्यू कोंडली फेस 3 में सामूहिक मंदिर स्वच्छता की गई 

दिल्ली के न्यू कोंडली फेस 3 में सामूहिक मंदिर स्वच्छता की गई 

दिल्ली। सनातन संस्था समाज सहायता और राष्ट्ररक्षण हेतु कार्यरत है। समिति की ओर से सामूहिक मंदिर स्वच्छता, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, अन्नदान, गरीबों को कपडे और बहियों का वितरण, बाढ पीडितों की सहायता, वृक्षारोपण, नि:शुल्क प्रथमोपचार प्रशिक्षण वर्ग आदि का आयोजन किया जाता है। 

मंदिर समाज का पूजाघर होता है। मंदिर के कारण दस दिशाएं चैतन्यमय होती हैं । यह दृष्टिकोण ध्यान में रखकर कल दिनांक 19 मार्च को न्यू कोंडली फेस 3 के शिव शक्ति मंदिर परिसर में सामूहिक स्वच्छता भक्तों की सहायता से की गई। सामूहिक मंदिर स्वच्छता हेतु स्थानिक जिज्ञासु एवं धर्म प्रेमियों ने स्वयं स्फूर्ति से सहभाग लिया ।

मंदिर स्वच्छता अभियान के बारे में बताते हुए श्रीमती ममता गुप्ता ने कहा दीपक के कांच पर लगी हुई कालिख स्वच्छ करनी पडती है, तब ही दीपक का प्रकाश बाहर निकल सकता है। उसी प्रकार मंदिर की स्वच्छता करने से उस मंदिर का लाभ संपूर्ण समाज को होगा। आज एक दिन स्वच्छता करके न रुक कर हमें नियमित मंदिर स्वच्छ रहने के लिए प्रयत्न करने चाहिए । मंदिरों की पवित्रता की रक्षा के लिए सक्रियता ही वास्तविक रूप से ईश्वर के प्रति कृतज्ञता है !

मंदिर स्वच्छता के आयोजन में सनातन संस्था की मोहिनी कुलकर्णी, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती निशा देवी, श्रीमती सुमन तिवारी कुमारी व चांदनी जी का सहभाग रहा। समाज सहायता से और निस्वार्थ भाव से किए मंदिर स्वच्छता अभियान की मंदिर के पंडित जी ने सराहना की।