चुनाव द्वारा हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
नोएडा।PNI News। सेक्टर-४४ स्थित स्टेलर ग्रीन अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए के चुनाव रविवार 11 अप्रैल को संपन्न हुए। सोसाइटी के इतिहास मे यह पहली बार हुआ की चुनाव द्वारा नयी कार्यकारिणी गठित हुई। चुनाव अधिकारी श्रीमती अनुराधा नाग और डी. एस. मेहरा की निगरानी मे यह चुनाव संपन्न हुआ इसमें अध्यक्ष डी. डी. तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश्वर दयाल, सचिव बाल गोविंद , संयुक्त सचिव कमल कुमार ललवानी और कोषाध्यक्ष शशि भूषण गोस्वामी चयनित हुए हैं। कार्यकारी समिति के ८ सदस्यों मे डॉ. एस. एस. राठौर, अल्पना गोयल, अंजलि नारायण, अनुराधा गुप्ता, अक्षय कपूर, नवीन जैन, अभिषेक कुमार और नीरज गुप्ता चुने गये हैं।


