एसएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 10वीं सीबीएसई बोर्ड में फहराया परचम
गाजीपुर जंगीपुर (लावा) नेवादा ग्राम में स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है।
परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा । विद्यालय के छात्र अमित यादव ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । शिवानी वर्मा 93,3% प्रज्ञा यादव ने 93 % और सौरव कुमार ने 91 % अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वही छात्र अमित यादव को सामाजिक विज्ञान , विज्ञान के क्रमशः 98 एवं 95 अंक मिले । शिवानी वर्मा को विज्ञान में 96 एवं सामाजिक विज्ञान में 98 अंक मिले। प्रज्ञा यादव ने विज्ञान में 97 एवं सामाजिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राम प्रकाश गुप्ता और प्रधानाचार्य शशीन्द्र शर्मा ने छात्रों के बीच मिठाईयां बांटकर शुभकामनाएं दिया प्रधानाचार्य शशीन्द्र शर्मा ने कहा कि करोना कॉल के बाद जिस तरह से बच्चों ने मेहनत किया है और अच्छे अंक प्राप्त किये है इसके लिए टीचर के साथ-साथ अभिभावक गण का महत्वपूर्ण योगदान है हमारा प्रयास होगा बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें ।


