नेकी का डब्बा फाउंडेशन और जीवन अर्पण गौ सेवा समिति का सराहनीय बचाव अभियान
ग्रेटर नोएडा – नेकी का डब्बा फाउंडेशन और जीवन अर्पण गौ सेवा समिति ने एक बार फिर अपनी सेवा भावना और मानवीयता का परिचय दिया। नेकी का डब्बा फाउंडेशन को सूचना मिली कि पिछले 5 दिनों से एक नंदी (गौवंश) बीसीएस विजनाथम स्कूल के पास लगभग 8 फीट गहरे नाले में गिरा हुआ था।

सूचना मिलते ही, नेकी का डब्बा फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई लोगों ने इस गौवंश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। नंदी की दोनों आंखें खराब होने के कारण वह खुद से बाहर निकल पाने में असमर्थ था और भयभीत होकर किसी के पास नहीं आ रहा था।
संयुक्त प्रयास से सफल बचाव अभियान
गौवंश को बचाने के लिए एक समन्वित अभियान चलाया गया। गिरीश चंद्र शुक्ला ने तुरन्त जीवन अर्पण गौ सेवा समिति के संस्थापक मोनू गुर्जर को सूचित किया। जो की लगातार बेजुबान जीवो और ग़रीब परिवार या किसी भी बहन बेटी पर किसी भी प्रकार का अत्याचार हो रहा हो उसको रोकने में तत्काल सभी की सहायता करते हैं सूचना मिलते ही, मोनू गुर्जर ने अपनी टीम के भाइयों को मोके पर भेजा । लगभग 4 घंटे की कठिन मेहनत और अथक प्रयासों के बाद, हैडरा मशीन की सहायता से गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

चिकित्सा सहायता और पुनर्वास
बचाव के तुरंत बाद, पशु चिकित्सा एंबुलेंस बुलाई गई और नंदी को गौशाला भेजा गया, जहां उसके इलाज और भोजन की उचित व्यवस्था की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि गौवंश को अब गौशाला में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में रखा जाएगा।
बचाव अभियान में योगदान देने वाले निस्वार्थ सेवक गिरीश चंद्र शुक्ला, कमल किशोर, कर्ण राजपूत (वैदपुरा), योगी प्रजापति, नरेंद्र गुर्जर, डीना, रोहित, ऋषभ, तरुण ,रौनक मावी, दीपक नागर, अभिषेक नागर,पियूस शर्मा,विजय नागर,अभिषेक ठाकुर, सौरव, राहुल
यह अभियान न केवल दया और करुणा का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाता है कि जब नेक इरादे और दृढ़ संकल्प साथ होते हैं, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। नेकी का डब्बा फाउंडेशन और जीवन अर्पण गौ सेवा समिति की यह उत्कृष्ट पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।


