महादेव अपार्टमेंट में प्राधिकरण अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

महादेव अपार्टमेंट में प्राधिकरण अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

नोएडा। सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट में रविवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने समस्याएं सुनी और जल्दी ही समाधान का आशवासन दिया। वही निवासियों ने सोसाइटी में बन रहे सामदायिक केन्द्र और सडक को लेकर धन्यवाद दिया कुछ निवासियों ने बताया कि अभी पूरे सेक्टर में सडक नही बनी उसे जल्दी बनवाने की मांग की मनोज शुक्ला ने कहा कि पेड की टहनियां के कारण बिजली की रोशनी नही आती इसके कटवाने की मांग की तो प्राधिकरण के ओसएसडी इदुं प्रकाश और वर्क सर्किल के प्रबंधक मुकेश वैश्य ने तुरंत कार्य करवाने के निर्देश दिए। वही सोसाइटी के बार स्पीड ब्रेकर और पार्क की सफाई और टूटे पार्क की दीवार के अलावा नालियां ठीक करवाने और सोसाइटी में कुछ गमले लगवाने के अलावा सेक्टर के पार्क में बिजली को पाल लगाने समेत कई काम के लिए निर्दशित किया।

इस दौरान सभी निवासियों ने अधिकारियों के साथ सोसाइटी का भ्रमण कर उन्हे समस्याएं बताईं। लोगों ने अधिकारियों का धन्यवाद किया। लोगों का कहना है इस सोसाइटी में बडे अधिकारी कम ही आते है। पर पिछले कुछ महीनों से सोसाइटी के आसपास हो रहे कार्यो को लेकर निवासियों ने खुशी जताई और अधिकारियों का धन्यवाद दिया।