जनपद की तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर की तीनों तहसीलों में आज संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने कई शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें से कई शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा तहसील जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई।
इस अवसर पर डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं।
सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। इसी प्रकार दादरी व सदर तहसील में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


