दिव्य श्री राम कथा में सुनाया गया राम सेतु निर्माण, मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध, हनुमान जी का संजीवनी बूटी प्रसंग
नोएडा। श्री जी की रसोई की सहायतार्थ नोएडा स्टेडियम में चल रही दिव्य श्री राम कथा के आठवे दिन आज परम पूजनीय विजय कौशल महाराज ने आज लंका से हनुमान जी का वापस आना, भगवान राम को माता सीता की स्थिति से अवगत कराना, भगवान राम के द्वार सभी साथियों को लंका चलने का निर्देश देना, राम सेतु का निर्माण,लंका पर चढ़ाई, मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध,हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाना कथा कहीं।

आज की कथा में जब हनुमान जी ने माता सीता के बारे में बताया तो मुख्य रूप से भगवान राम को बताया उस समय सभी भक्त भाव विभोर हो गए.महाराज जी ने बताया कि आज के समय में हमको संत के पास बैठना चाहिए उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए.और संत की पहचान कैसी हो सकती है..जब हमको किसी के साथ बैठकर शांति मिले, अच्छे विचार आएं, शुभ कर्म करने की प्रेरणा मिले वही संत है.महाराज जी ने विभीषण शरणागति प्रसंग के संबंध में कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं वो अनंत हैं वो अनंत ही देते हैं वो भक्तों के हृदय में रहते हैं.जीवन में हम सबको अपने कर्तव्य का निर्वाह करना चाहिए उसके लिए सबसे उत्तम है भगवान की कथा से जुड़ें.सतयुग में तपस्या, त्रेता में हवन, द्वापर में पूजा पाठ भोग सेवा और कलयुग में सिर्फ भजन और हरि का नाम राम राम ही तार सकता है..भवसागर को पार कर सकता है।

महाराज जी ने भगवान राम के द्वारे रामेश्वरम जी की स्थापना के प्रसंग पर कहा कि भगवान शिव भगवान राम दोनों एक ही हैं..जो एक को पूजता है दूसरे से द्वेष रखता है उसकी पूजा सफल नहीं होती है जैसे लंकेश रावण था जो शिव जी को मानता था और भगवान राम से द्वेष रखता था.रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की कथा के समय समस्त पंडाल शिवमय हो गया भक्त खुशी से नाचने लगे।

कथा के प्रारम्भ में मंगलमय परिवार नोएडा के प्रमुख श्री महेश गुप्ता जी ने कैप्टन विकास गुप्ता, जीसी शर्मा, राजेश दत्ता, तरूण राज, ब्रिजेश तायल, दिनेश गोयल, सुरेश गुप्ता, अजय मित्तल, संजय गुप्ता, मुकेश तायल, मानसी गोयल और देश के अलग-अलग जगह से आये भक्तों को महाराज का स्वागत के लिए अमंत्रित किया.रविवर को कथा का अंतिम दिन है आज अंतिम दिन से पहले हजारो भक्त उपस्थित रहे.9 फरवरी को कथा के अंतिम दिन रावंड वध होगा और भगवान राम का राज्याभिषेक होगा. रविवार को कथा सुबह 10 बजे शुरू होगी।

आज की कथा में नेवैद्य शर्मा, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल , मुकुल वाजपेयी, विनोद शर्मा, संदीप तायल,विनोद शर्मा, प्रमोद मारकुल, रमेश प्रताप सिंह, एन के अग्रवाल,अखिल गोयल, शादी राम शर्मा, विकास अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, नमन शर्मा, रामप्रकाश गुप्ता, मुरारी सिंह, पंकज मणि त्रिपाठी, लम्मानी पांडे, शिव तायल, केसर तायल, निशांत गर्ग, सीए सीमा रानी, रामचंद्र बजाज, कृष्णा पंत, आरआर सोनी, दीपक जग्गा, करुण अनेजा, बीडी शर्मा अनेक भक्त उपस्थित रहे ।


