कॉरपोरेट इन्फोटेक प्रा.लि. कंपनी ने चलाया वन महोत्सव कार्यक्रम, लगाए बुनियादी वृक्ष
नोएढा। कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड,कंपनी ने "वन महोत्सव" कार्यक्रम चलाया, जिसमें कंपनी के प्लॉट नंबर 36/37 सेक्टर,138 नोएडा ,के सामने बने अथॉरिटी के पार्क में वृक्षारोपण कार्य किया गया, जिसमें पीपल , बरगद, आम, इमली, नीम जैसे बुनियादी वृक्षों के साथ साथ फूल और सुंदरता वाले वृक्ष भी लगाए गए ।

कंपनी कर्मचारियों के नाम की एक - एक चिट हर पेड़ के साथ लगाई गई । साथ ही जिम्मेदारी दी गई कि अपने-अपने पौधे को सुरक्षित रखना ,उसकी देखभाल करना उसका कर्तव्य रहेगा,अगर किसी कारणवश पौधा सूख भी जाए तो उसके स्थान पर दूसरा पौधा लगाना भी उसी का नैतिक कर्तव्य रहेगा।
लोगों ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में बहुत ही जुनून और सेवा भाव के साथ भाग लिया । कार्यक्रम के उपरांत सभी को एक सेवा सम्मान देकर सम्मानित किया गया ।
कंपनी के एमडी विनोद कुमार जी ने कहा कि वृक्ष लगाकर ही बढ़ते वातावरण की गर्मी को कम कर सकते हैं,जिससे मानव जीवन सुरक्षित रह सके । इसके लिए हम सभी को वृक्ष लगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए, इस मौके पर कंपनी के कर्मचारी सदस्य मौजूद रहे।


