दीवार गिरने से दबा मजदूर हुई मौत, मचा कोहराम

दीवार गिरने से दबा मजदूर हुई मौत,  मचा कोहराम

गाजीपुर  कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गेहूंड़ी गांव में रविवार को जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही।

गेहूंड़ी गांव स्थित पुरानी जर्जर मकान के अंदर सीढ़ी तोड़ने का काम चल रहा था। मजदूर महेंद्र राजभर (33) कार्य में जुटा था। इस दौरान ऊपर की दीवार भर-भराकर महेंद्र राजभर पर गिर गई। अचानक भरभरा कर दीवार गिरने से महेंद्र राजभर पूरी तरह से मलबे में दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर घर के लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी लोग मलवा हटाकर महेंद्र राजभर को बाहर निकाला।

सिर में गंभीर चोट होने से अचेत पड़े महेंद्र राजभर को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जांच के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक महेंद्र राजभर एक सप्ताह से मकान तोड़ने का काम कर रहे थे। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा थे। बड़ा भाई विसर्जन राजभर दर्जी का काम करता है। घटना की जानकारी होते ही मां सोमवती देवी और पत्नी निरमा देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध मे में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है