प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं कानून राज्यमंत्री वृजेश पाठक शोध संस्थान में आए
मिर्जापुर। PNI NEWS| प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री वृजेश कुमार पाठक नगर के तिवराने टोला स्थित शोध संस्थान में रविवार, 27 फरवरी को सायंकाल आए तथा हिंदी गौरव स्व डॉ भवदेव पांडेय के साहित्यिक योगदान की जानकारी ली एवं श्रद्धांजलि प्रकट की । पाठक को संस्थान की ओर से स्व भवदेव पांडेय की शोधपरक पुस्तकें दी गईं।
इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विद्यापीठ, लखनऊ के हिन्दी विभागाध्यक् शिशिर पांडेय ने मंत्री श्री पाठक के मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित भाव की सराहना की तथा कहा कि कोरोना काल में वे हर पीड़ितों की मदद करने में आगे रहे।
कानून मंत्री पाठक द्वारा मिर्जापुर अधिवक्ताओं के चुनार कोर्ट स्थानांतरण एवं भूमि-चयन मामले में विशेष रुचि लेने तथा जनभावनाओं को तवज्जह देने के कदम की सराहना उपस्थित लोगों ने की। इस अवसर पर संस्थान के संयोजक सलिल पांडेय ने कहा कि नाम्ना (नाम से) वृजेश पाठक महाभारत काल में न्याय के देवता श्रीकृष्ण की कृपा से अभिमंत्रित हैं लिहाजा न्याय व्यवस्था सुदृढ करने का दायित्व बखूबी निर्वाह कर रहे है। इस मौके पर ए.एस.जे इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी एवं विन्ध्याचल के मुख्य श्रृंगारिया श्रीकृष्ण मोहन मिश्र, साकेत पांडेय एवं विभाव पांडेय भी उपस्थि त रहे


