दरोगा पर घुस लेने का आरोप, प्रतिनिधी पहुंचे कप्तान दरबार

दरोगा पर घुस लेने का आरोप, प्रतिनिधी पहुंचे कप्तान दरबार

गाजीपुर बिरनो थाना परिसर में तैनात दरोगा पर लगा घूस मांगने का आरोप यह आरोप जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरनो द्वितीय देवेंद्र प्रताप यादव उर्फ मटरू ने लगाते हुए सोमवार को गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को पत्र देकर कहा कि बिरनो थाने पर तैनात दरोगा संजय यादव जब से थाने पर कार्यभार संभाले हुए हैं तब से उनके द्वारा अवैध ढंग से धनउगाही का कार्य किया जा रहा है इसके संबंध में हमारे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही गवाह भी उपलब्ध है जिला पंचायत प्रतिनिधि इतना ही नहीं रुके उन्होंने अपने द्वारा शिकायत पत्र में कहा कि दरोगा को अति शीघ्र कार्यवाही करते हुए निलंबित किया जाए उनके द्वारा एक मामले में 30 हजार घूस मांगने का ऑडियो उपलब्ध है जिसमें साफ-साफ सुना जा सकता है कि पीड़ित के द्वारा 15 हजार रुपए देने का निवेदन करते हुए अपनी गरीबी का दुखड़ा सुना रहा है लेकिन दरोगा जी अपनी बातों पर अड़े हुए हैं पीड़ित ने इस संबंध में 3 मई को जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत किया है। इस संबंध में गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि जिला पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा बिरनो थाने से संबंधित उपनिरीक्षक के कार्यशैली पर आरोप पत्र प्राप्त हुआ है टीम गठित कर जांच कार्यवाही की जाएगी।