सदस्यों का सम्मान और क्षेत्र का विकास ही प्रथम प्राथमिकता - प्रमुख राजन सिंह
गाज़ीपुर बिरनो। स्थानीय ब्लाक के सभागार में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की अध्यक्षता में आज क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक प्रमुख के साथ ही ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभा किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में कई बिंदुओं पर विचार करने के बाद विगत दिनों की गई बैठक की गई कार्रवाई पर विचार विमर्श के साथ ही स्वास्थ्य विभाग , स्वच्छ भारत मिशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ,मनरेगा योजना, के तहत वित्तीय वर्ष 22 -23 हेतु प्रस्तावित श्रम बजट एवं कार्य योजना पंचम राज्य वित्त 2022- 2023 की कर योजना पंद्रहवें केंद्रीय वित्त 2022 -2023 की कार्य योजनाओं पर बैठक में विचार विमर्श किया गया ताकि क्षेत्र के विकास का पहिया सुचारू रूप से चल सके। इस मौके पर प्रमुख राजन सिंह ने ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों को आदेशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य हो या ग्राम पंचायत सदस्य किसी सदस्यों का कार्यों का फाइल किसी भी टेबल पर नहीं रुकना चाहिए समस्याओं को दूर करते हुए समस्त सदस्यों का सहयोग करें और क्षेत्र में आने वाले सभी ग्राम पंचायत के विकास के लिए सहयोग करें क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत सदस्यों का सम्मान ओर क्षेत्र का विकास ही हमारे लिए प्रथम प्राथमिकता। इस अवसर पर प्रमुख ने उपस्थित सदस्यों कर्मचारियों को कम्बल वितरित भी किया।उक्त अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुश्री सीमा कुमारी ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए आने वाली कठिनाइयों को क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य अवगत कराएं जिससे उचित समय पर कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर विकास की गति को बोल दिया जा सके।राजेंद्र यादव पप्पू, अभिमन्यु सिंह, डा गुरुदेव मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, विनोद गुप्ता ग्राम प्रधान, गुड्डू गुप्ता, धनंजय प्रजापति, गोपाल श्रीवास्तव, गंगाराम ,इंदल राव, रामनिवास यादव, दिपक गौड़ आदि सभी लोग उपस्थित रहे।


