राष्ट्रीय सेवा समर्पण एवं स्वदेशी जागरण मंच ने मनाई परशुराम जयंती       

राष्ट्रीय सेवा समर्पण एवं स्वदेशी जागरण मंच ने मनाई परशुराम जयंती       

नोएडा। राष्ट्रीय सेवा समर्पण एवम स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा सामूहिक रूप से परशुराम जयंती राष्टीय सेवा समर्पण के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक धर्मेंद्र नन्दा एवं स्वदेशी जागरण मंच की नोएडा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बड़ी धूम धाम से चौधरी फार्म हाउस सेक्टर 49 नोएडा में मनाई, जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा महानगर उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला एवं योगेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वालित कर परशुराम जी की फोटो पर माल्यार्पण किया एवम सभी कार्यकर्ताओं ने परशुराम जी को पुष्प अर्पित किए।

    

धर्मेंद्र नंदा ने परशुराम जी के जीवन के बारे मे सभी को अवगत कराया कि  शिवजी  परशु राम जी के गुरु थे , परशु राम जी ने किस प्रकार पिता की आज्ञा का पालन करते हुए उन्होंने अपनी माता का वध अपने फरसे से कर दिया और पिता से तीन वरदान मांग कर फिर से अपनी माता को जीवन, एवं अपने चारों भाई को भी श्राप मुक्त किया एवं अपने लिए अजर अमर का वरदान मांगा।

इनके साथ ही महा सचिव विजय श्रीवास्तव, कोशा अध्यक्ष निमिषा नेगी, नोएडा अध्यक्ष मनोज शर्मा, स्वदेदेशी जागरण मंच के अध्यक्ष , बी एस पराशर, बबिता, श्रीवास्तव, इस्तुति, वन्दना शर्मा, सीमा, पायल, प्रज्ञा, रजनी, पी एल शुक्ला, आशीष, दिवाकर पशुपति इत्यादि के साथ करीब 25 कार्यकर्ता ने परशुराम जी को पुष्प अर्पित किये।