अंजना वेलफेयर सोसाइटी करेगी 4 दिसंबर को शास्त्रीय संगीत-नृत्य कार्यक्रम का आयोजन

अंजना वेलफेयर सोसाइटी करेगी 4 दिसंबर को शास्त्रीय संगीत-नृत्य कार्यक्रम का आयोजन

नोएडा।PNI News। अंजना वेलफेयर सोसाइटी संस्था पिछले 8 वर्षों से सामाजिक उत्थान के साथ-साथ शास्त्रीय नृत्य शास्त्रीय संगीत वादन एवं लोक नृत्य एवं संगीत के लिए कार्यरत है। संस्था इन सालों में कुछ ऑनलाइन ऑफलाइन 300 गरीब छात्रों की यूनेस्को के साथ वर्कशॉप भी आयोजित कर चुकी है, एवं दिव्यांग कलाकारों के लिए भी मंच प्रदान करना उनको संगीत एवं नृत्य की बारीकियां सिखा रही हैं। संस्था विगत वर्षों में कई कला महोत्सव का आयोजन भी दिल्ली मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और ग्वालियर में कर चुकी है।

संस्था 4 दिसंबर को कुमारी मायावती गवर्मेंट गर्ल्स कॉलेज में शास्त्रीय संगीत, नृत्य के साथ साथ उन महिलाओं को भी बढ़ावा दे रही है जो की, आत्मनिर्भर भारत के अभियान के तहत अपने लिए और समाज के लिए स्वयं कुछ कर रही है। ऐसी महिलाओं के हैंडीक्राफ्ट बनारसी साड़ियां इत्यादि के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। संस्था आगामी समय में डेढ़ सौ महिलाओं के लिए ऐसे आर्ट, कल्चर एवं क्राफ्ट महोत्सव करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जिसमें ग्रेटर नोएडा, नोएडा, लखनऊ मुरादाबाद ,इत्यादि संस्था के 4 दिसंबर के समारोह में मुख्य अतिथि ज्योति कलश जोकि चीफ सेक्रेटरी एवं चीफ रेसीडेंट कमिश्नर नागालैंड है। उमापति दीक्षित जो कि साहित्य के रत्न है, और हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है, शशांक सिंह जोकि नोएडा में असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स है। मनीष कुलश्रेष्ठ संस्था के अध्यक्ष है । डॉ कुमार कीर्तेश जो कि एक लेखक और प्रोफेसर हैं वह संस्था में युवा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सदस्य हैं। माया कुलश्रेष्ठ जोकि संस्था की सचिव और कथक नृत्यांगना है।