एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने किया महेश चौहान का अभिनंदन

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने किया महेश चौहान का अभिनंदन

जिला गौतमबुद्धनगर के औद्योगिक संगठन एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने नोएडा महानगर नव नियुक्त अध्यक्ष महेश चौहान के आवास पर पहुंच कर उनको फूल माला पहनाकर, गुलदस्ता भेट कर, दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। 

नोएडा महानगर नव नियुक्त अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा की भाजपा  शिर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसका पूरी जिम्मेदारी से पालन करूंगा और पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। 

इस अवसर पर एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नाहटा, महामंत्री शिव कुमार राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव रोहित चौधरी, सचिव सुबोध कुमार, नरेंद्र चौहान, ललित कुमार सहित दर्जनों उद्यमी उपस्थित रहे।