लायंस क्लब नोएडा ने निकाली तिरंगा परेड
नोएडा। लायंस क्लब नॉएडा ने स्वतंत्रता के 76वे वर्ष का उत्सव बड़ी धूमधाम से पाँच किलोमीटर तक एक परेड ,तड़के 8:30 बजे नॉएडा सेक्टर-36, साइबर क्राइम पोलिस स्टेशन से बीएस मेमोरीयल स्कूल निठारी के लगभग चार सो छात्रों एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ पिछत्तर मीटर लम्बे तिरंग़े को पकड़े हुए बारात घर सेक्टर 31 तक की। तत्पश्चात् झंडा रोहण और रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

अध्यक्ष लायन रचना यादव, थाना अध्यक्ष रीटा यादव, सुनील चौधरी, लायन मानसिंह चौहान, लायन दीप्ति वार्ष्णेय, लायन सी एस भोगल, लायन मुकुल बाजपेई, लायन अन पी सिंह, लायन बिपिन बंसल, लायन अरुणा बंसल, लायन उमेश कुमार, लायन पूनम गुप्ता, लायन विनय सिसोदिया, लायन लायन शिवानी, लायन आदित्य श्रीवास्तव, लायन लीना चौहान, लायन जे एस चौहान, लायन निधि शर्मा, लायन नीलम बिष्ट,लायन आई आर छाबड़ा, लायन शिवानी , बीएस मेमोरीयल के संचालक राजेश कुमार, क्रांति सेना के संचालक अविनाश, कैप्टन विकास गुप्ता वरदान इंडने गैस के कर्मचारी शामिल रहे!
लयांस क्लब नॉएडा ने सभी के लिए अल्पाहार का इंतज़ाम किया तथा स्कूल के बच्चों एवं शिक्षिकों को पुरस्कृत किया।
school को वर्ष भर के लिए कार्टून पुस्तिकाओं के लिए धनराशि दी।
छात्रों ने आज़ादी के रंग में डूबी मनमोहक प्रस्तुति से मन मोह लिया।


