दिल्ली बनेगी  भारत की विंटेज कार राजधानी : 21 गन सैल्यूट कॉन्कोर्स डी’एलीगेंस का भव्य आयोजन

दिल्ली बनेगी  भारत की विंटेज कार राजधानी : 21 गन सैल्यूट कॉन्कोर्स डी’एलीगेंस का भव्य आयोजन

21 से 23 फरवरी 2025 तक ऐतिहासिक ऑटो शो में दिखेंगी दुर्लभ विंटेज कारें

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर अब भारत की विंटेज कार राजधानी के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करने जा रहा है। देश के सबसे प्रतिष्ठित विंटेज और क्लासिक कार शो 21 गन सैल्यूट कॉन्कोर्स डी’एलीगेंस के 11वें संस्करण का भव्य आयोजन 21 से 23 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। यह ऐतिहासिक कार रैली इंडिया गेट से प्रारंभ होकर एंबिएंस ग्रीन्स, गोल्फ कोर्स, गुरुग्राम में समाप्त होगी।
यह आयोजन वैश्विक विंटेज मोटरिंग कैलेंडर में एक प्रतिष्ठित स्थान बना चुका है। इस बार, शो में 125 दुर्लभ विंटेज और क्लासिक कारों के साथ 50 हेरिटेज मोटरसाइकिलें प्रदर्शित की जाएंगी।

इस भव्य आयोजन में 1939 की प्रतिष्ठित डेलाहाये (फिगोनी एट फलास्की) जैसी दुर्लभ विंटेज कारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, रोल्स-रॉयस, बेंटले, कैडिलैक, फोर्ड और एस्टन मार्टिन जैसी विश्व प्रसिद्ध कारों की झलक देखने को मिलेगी।

इस बार तीन दुर्लभ विंटेज कारें – 1932 लांसिन ऑस्टुरा पिनिनफेरिना, 1936 एसी 16/70 स्पोर्ट्स कूपे और 1948 बेंटले मार्क 6 ड्रॉपहेड कूपे

पहली बार इस आयोजन में प्रदर्शित होंगी।
यह आयोजन न केवल ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए विशेष होगा बल्कि भारतीय संस्कृति के रंग भी बिखेरेगा। कथक, भरतनाट्यम, कथकली सहित राजस्थान, उत्तराखंड और हरियाणा के लोकनृत्य भी इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ाएंगे।

21 गन सैल्यूट हेरिटेज एंड कल्चरल ट्रस्ट के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मदन मोहन ने इस ग्लोबल हेरिटेज मोटरिंग के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा –"हम भारत को वैश्विक विरासत मोटरिंग पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए हर साल नए मानक तय कर रहे हैं। इस वर्ष का आयोजन अपनी भव्यता और दुर्लभ कारों की मौजूदगी के कारण ऐतिहासिक होने वाला है। दुनियाभर से विंटेज कार कलेक्टर, विशेषज्ञ और ऑटोमोबाइल प्रेमी इस शो में भाग लेंगे।"
उन्होंने कहा, “दिल्ली-एनसीआर अब भारत की विंटेज कार राजधानी के रूप में उभर रहा है। यहाँ का आधुनिक बुनियादी ढांचा, बढ़ता ऑटोमोबाइल उद्योग और लग्जरी कार ब्रांडों की उपस्थिति इसे क्लासिक कार कलेक्टरों और प्रेमियों के लिए एक आकर्षक केंद्र बना रही है। गुरुग्राम अब विंटेज कार संरक्षण और विरासत मोटरिंग का प्रमुख केंद्र बन रहा है।"

आयोजन के प्रमुख आकर्षण
जूनियर कॉन्कोर्स ग्रां प्री
बच्चों और परिवारों के लिए विशेष इंटरएक्टिव गतिविधि, जो युवा पीढ़ी को क्लासिक कारों की दुनिया से जोड़ने का प्रयास करेगी।
ऐतिहासिक नीलामी