मोबाइल फोन पर बैंक अकाउंट एटीएम या आनलाइन भुगतान संबंधी जानकारी किसी को ना दें

मोबाइल फोन पर बैंक अकाउंट एटीएम या आनलाइन भुगतान संबंधी जानकारी किसी को ना दें

अलीगढ़। खिरनीगेट निवासी घनश्याम वर्मा के मोबाइल पर आई इस काल पर उन्होंने जैसे ही ओटीपी नंबर बताया, कुछ ही देर बाद दूसरा मेसेज मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई पड़ा। उसमें उनके बैंक खाते से 20 हजार की रकम पार हो जाने की जानकारी थी। उन्होंने पलटकर काल की तो नंबर बंद हो गया।

ठगी के ऐसे ही तमाम मामले इन दिनों सामने आ रहे हैं। एक लड़की अपना फर्जी नाम, पता बताकर आपको फोन करेगी। कहेगी कि उसकी सरकारी नौकरी लगी है और गलती से उसने अपने नंबर की जगह आपका मोबाइल नंबर लिख दिया है। अब उसे नौकरी के लिए अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना है। उसके लिए ओटीपी नंबर बताना बेहद जरूरी है। इस पर भरोसा करते ही ठगी हो जाती है।

खाते से 40 हजार पार

महावीरगंज निवासी किराना व्यापारी कुलदीप के मोबाइल पर 15 नवंबर 2020 को काल आया। एक लड़की ने नौकरी लगने की बात कहते हुए ओटीपी नंबर बताने को कहा। कुलदीप ने जैसे ही ओटीपी नंबर बताया उनके खाते से दो बार में 40 हजार रुपये पार हो गए।

45 हजार की रकम चली गई 

चूहरपुर निवासी रामबाबू निजी कंपनी में काम करते हैं। 22 नवंबर 2020 को फोन पर नौकरी के बहाने शातिर ने उनसे ओटीपी नंबर पता कर लिया। तीन बार में उनके खाते से 45 हजार की रकम चली गई ।

 35 हजार की रकम उड़ा ली 

वैष्णो अपार्टमेंट की गुंजन निजी कंपनी में कार्यरत हैं। 11 दिसंबर को युवक ने नौकरी की बात बताकर ओटीपी नंबर हासिल कर लिया और खाते से 35 हजार की रकम उड़ा ली ।

 खाते से 28 हजार रुपये कट गए

कृष्णापुरी मठिया के कौशल कुमार के पास 12 जनवरी को काल आई। शातिर ने गलती से एक लिंक मोबाइल पर आना बताया और जैसे ही कौशल ने उसे खोला। खाते से 28 हजार रुपये कट गए।

पुलिस साइबर सेल की एडवाइजरी 

अकाउंट्स पर आने वाले नीले रंग के लिंक ना खोलें। इससे आपके बैंक अकाउंट और आपकी गोपनीय जानकारियां साइबर शातिरों तक पहुंच सकती है।

मोबाइल फोन पर बैंक अकाउंट, एटीएम या आनलाइन भुगतान संबंधी जानकारी किसी को ना दें।

जिले में साइबर से जुड़े अपराध 

साल, नेट बैकिंग, एटीएम, फर्जी वेबसाइट, काल सेंटर, फर्जी जाब सेंटर, फेसबुक, कुल मामले, कार्रवाई, शेष

साइबर क्राइम से बचने को पुलिस लगातार अभियान चलाकर जागरूक कर रही है। जागरूकता से ही ऐसी ठगी की घटनाएं कम हो सकती हैं । पुलिस की साइबर सेल भी पीड़ित की मदद से सक्रिय है और शातिरों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।