प्राथमिक विद्यालय पर धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
गाज़ीपुर- बिरनो स्थानीय शिक्षा क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय भड़सर का सोमवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रमो की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती गीत पर नृत्य की प्रस्तुति से मां शारदा को नमन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य ,गीत ,और नाटक की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया। किसी ने देश भक्ति तो किसी ने बॉलीवुड गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने होली नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वही कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था बच्चों की प्रस्तुति देखने पहुंचे अभियान को के चेहरे पर भी खुशी से खिल उठे नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया। प्रधानाचार्या तहसीन फातमा ने अभिवावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। अभिवावकों से स्कूल आकर समय-समय पर बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर चर्चा करने को कहा समझ में पूरे साल विभिन्न कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।आज प्राथमिक विद्यालयक भड़सर ,शिक्षा क्षेत्र -बिरनों के प्रांगण में वार्षिकउत्सव का कार्यक्रम मनाया गया । इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में तहसीन फातमा, चन्द्रकान्त तिवारी ,एस.एम.सी. सदस्य ममता देवी , रूही शफ़ा , ममता सिंह , रीता देवी उपस्थित थे।


