जनपद वासियों के होली के बाद डीएम एसपी व पुलिसकर्मियों ने उङाये गुलाल
गाजीपुर प्रतिवर्ष की भांति जनपद वासियों की होली सकुशल सम्पन्न होने के उपरांत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम पुलिस लाईन गाजीपुर प्रांगण में आयोजित किया गया। आर्यका अखौरी जिलाधिकारी व ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के नेतृत्व में जनपद के सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण होली कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

सभी लोगों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अबीर-गुलाल,रंग लगाकर तथा मिष्ठान व गोझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गई, तथा अपने अधीनस्थों के प्रति समानता व प्रेम की भावना की सभी के द्वारा सराहना की गई। उक्त कार्यक्रम के आयोजन से सभी कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जनपद में त्योहारों के सकुशल सम्पन्न होने पर जनपद वासियों के सहयोग हेतु धन्यवाद दिया गया।


