दीवार फांद कर चोरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ
गाज़ीपुर - करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में मंगलवार की रात घर की पिछली दिवार के सहारे कमरे में घुसे चोरों ने बिस्तर से दो अदद सोने के झुमके दो अदद चांदी की पैजनी व रेडमी की मोबाइल लेकर चोर गायब हो गये। सद्दोपुर गांव निवासी अनील यादव पुत्र सुदर्शन यादव रात के समय खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गये। घर के पिछवाड़े से चोर मकान के अन्दर घुस कर कमरे में दाखिल हो गद्दा के निचे रख्खे गहने व मोबाइल चोरी कर भाग निकले। चोरी की जानकारी मालिक बुधवार सुबह हुई जब कमरे का सामान इधर-उधर गिरा पडा देखा। अनिल यादव ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया पुलिस जांच में जूट गयी है।


