भाजपा नेता के जन्मदिन पर हुआ कम्बल वितरण का अयोजन

भाजपा नेता के जन्मदिन पर हुआ कम्बल वितरण का अयोजन

गाज़ीपुर  बिरनो - हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिरनो क्षेत्र के सरदरपुर निवासी भाजपा नेता एवं प्रधान प्रतिनिधि विजय नारायण चौहान के 45 वें जन्मदिन पर दिव्यांग, विधवा और गरीब असहाय लोगों में 501 लोगों को कंबल वितरण किया गया ।कंबल वितरण से पहले केक काटकर लोगों ने समाजसेवी को बधाईयां दी ।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन सुकदेव त्रिपाठी ने बताया कि आज एक जनप्रतिनिधि के द्वारा गांव की गरीब विधवा विकलांग और बुजुर्ग लोगों के बीच यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है जन्मदिन के अवसर पर उत्सव का रूप देना यह अपने आप में एक बड़ी महानता है आज इस नेक कार्य से जो आशीर्वाद प्राप्त होगा वह शायद किसी मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा में भी जाने पर संभव नहीं है गरीब को गले लगाना गरीब के दुख दर्द को समझना एक अपने आप में देव तुल्य आत्मा के वास करने जैसा है। संबोधन में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के राह पर चलते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा यह कार्यक्रम जिसमें कड़ाके की ठंड की शुरुआत से पहले ही कंबल वितरण कर एक पहल की गई है हमें आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस कार्यक्रम से क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में सम्मानित जनों में एक संदेश भी जाएगा की सिर्फ सत्ता सुख के लिए राजनीति करना यह कार्य प्रणाली नहीं होनी चाहिए जनप्रतिनिधियों के लिए यह आईना भी है जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि आप अपने कर्मों के प्रति कितने ईमानदारी से लगे हुए हैं। इस अवसर पर हास्य कवि बादशाह प्रेमी के द्वारा कविताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी काम किया। इस अवसर पर पवन तिवारी, अमृत चौबे, धर्मेंद्र चौहान, अनिल पटेल, ओमप्रकाश सिंह, पवन कुमार चौहान, विनोद पटेल,रामनिवास यादव, रविंद्र यादव ठाकुर, बसंत सिंह, गोरख राजभर ,शिवलाल राम मौजुद रहे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर और संचालन सुरेंद्र चौहान ने किया कार्यक्रम के आयोजक विजय नारायण चौहान ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।