धर्मांतरण करवाने से पहले ही फादर गए जेल

धर्मांतरण करवाने से पहले ही फादर गए जेल

गाजीपुर । सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बंशी बाजार के राधे नगर कॉलोनी में पंडाल लगाकर रविवार को धर्मांतरण का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि यहां ईसाई धर्म के कुछ अनुयायियों और प्रचारकों द्वारा धर्मांतरण का कार्य करा रहे थे, इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समाजसेवी संगठनों के लोग वहां पहुंचे और आपत्ति जता कर विरोध किया, बढ़ते विरोध और शिकायत पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई, तो आयोजकों ने बताया कि यहां रोगों का इलाज करने के लिए मिशनरी से लोग आए हुए हैं, लेकिन तहकीकात की गई तो मालूम चला की चर्च के होली वाटर को छिड़ककर और क्रास बाँट कर गरीब और मजलूम लोगों को हिंदू देवी देवताओं के बारे में भ्रामक बातें बता कर और उनके बारे में आपत्तिजनक बातें समझा कर, ईसाई धर्म को अपनाने की बात सामने आई। इस पूरे मामले में विरोध बढ़ता देखकर कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण का आरोप जिन पर लगा उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले आई, जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश सिंह ने बताया कि ईसाई मिशनरी के लोगों द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए मासूम और गरीब हिंदू धर्म के लोगों को बरगला कर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत हमने लिखित रूप से कोतवाली में दी है और पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले एसपी गाज़ीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, पुलिस जांच कर रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।